तीन अपहर्ता गिरफ्तार... मासूम गोलू के मां-बाप बोले- Thanks बलिया पुलिस

तीन अपहर्ता गिरफ्तार... मासूम गोलू के मां-बाप बोले- Thanks बलिया पुलिस


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नई बस्ती से 06 जुलाई को नाटकीय ढंग से हुए आदित्य चौधरी उर्फ गोलू (10) पुत्र संतोष चौधरी के अपहरण से बैरिया पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। अपराधियों की निशान देही पर बैरिया पुलिस ने दूसरे ही दिन (07 जुलाई) को बच्चे को बरामद कर लिया था। साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर एक और आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई थी। लेकिन चौथा आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। लिहाजा पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को धारा 363, 368 व 120बी आईपीसी के तहत चालान न्यायालय कर दिया। वही, पुलिस की सक्रियता को गोलू के मां-बाप ने सलाम किया है।

एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मठ योगीन्द्र गिरी नई बस्ती निवासी संतोष चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य चौधरी को गांव के ही रोहित चौधरी, सरफराज हुसैन व संजीत कुमार चौधरी नई बस्ती विनोद सिंह के ईंट भट्ठे के पास से 06 जुलाई को बहला फुसला कर अपहृत कर लिया था। गोलू को अपहर्ताओं ने बाइक से हीरा पुत्र दशरथ (निवासी मजलिसपुर थाना कोपा जिला सारण) के यहां छुपा दिया था। लेकिन पुलिस के डर से फिर बिहार के मांझी पुल के पास छोड़ दिया था। उक्त चार अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि एक अपराधी हीरा की तलाश जारी है। बताते चलें कि इस घटना से संबंधित एक ऑडियो भी वायरल हुई है, जिसमें दो लोग आपस में फिरौती की राशि लेन-देन के बाबत बातचीत कर रहे हैं।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की...
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश