बलिया : 'पतली' होती जा रही इन शिक्षकों की हालत, फिर भी...

बलिया : 'पतली' होती जा रही इन शिक्षकों की हालत, फिर भी...


मनियर, बलिया। 'जबरन मारन रोवन न दे' वही स्थिति इन दिनों कुछ प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की है। उनकी स्थिति बंधुआ मजदूर से भी बदतर है। मान्यता प्राप्त अधिकांश विद्यालय शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। हाई स्कूल, इंटर, बीए, एमए, बीएड, टेट तथा सुपर टेट की योग्यता रखने वाले युवा 1500 से लेकर छह-सात हजार रुपये के मानदेय पर अपने क्षेत्र में प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ा रहे है। 

मार्च के चौथे सप्ताह में लाक डाउन के चलते विद्यालय बंद कर दिए गए। कुछ विद्यालय वार्षिक परीक्षा करा लिए थे तो कुछ अभी तक वार्षिक परीक्षा नहीं करा पाए। मार्च लास्ट वीक में विद्यालय बंद होने के कारण अधिकांश विद्यालय अभी अप्रैल माह का मानदेय तो दूर मार्च महीने का भी मानदेय अध्यापकों को नहीं दे पाए हैं। ऐसे मेें इन शिक्षकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। बावजूद वे शिकायत करने से परहेज कर रहे है। उनका कहना है कि यदि नाम सामने आया तो उनकी नौकरी चली जायेगी। 

सरकार ने प्राइवेट विद्यालय के अध्यापकों का वेतन देने के लिए प्रबंधकों को निर्देश भी जारी किया है। लेकिन इसका खौफ थोड़ा भी विद्यालय प्रबंधकों पर नहीं है। नाम न छापने की शर्त पर कई अध्यापकों ने बताया कि गर्मी की छुट्टी से पहले विद्यालय का संचालन संभव नहीं है। विद्यालय कहीं जुलाई अगस्त में ही खुलने के आसार हैं। प्रबंधकों को मार्च-अप्रैल- मई-जून की सैलरी न देनी पड़े। इससे अच्छा है कि वह उन्हें अपने यहां से निष्कासित कर दें। जब विद्यालय खुले तो फिर दूसरे अध्यापकों को रख लेंगे। बेरोजगारी के दौर में पढ़े लिखे लोगों की कमी नहीं है। तीन-चार माह का सैलरी न देने से उनको अच्छी आय हो जाएगी। 

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा