बलिया : खुली पोल, Lockdown में पकड़ा गया लाल बालू लदा तीन ट्रैक्टर

बलिया : खुली पोल, Lockdown में पकड़ा गया लाल बालू लदा तीन ट्रैक्टर


बैरिया, बलिया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान में शनिवार को लाल बालू लदी तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। क्षेत्राधिकारी के निर्देशन पर बैरिया पुलिस चौकी प्रभारी हीरेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ बैरिया तिराहे पर सघन चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लाल बालू लदे तीन ट्रैक्टर बैरिया के रास्ते रेवती जा रहे है। चौकी प्रभारी हीरेन्द्र सिंह ने हमराहियों के साथ उक्त ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। 

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद इन दिनों लाल बालू का व्यापार बिहार प्रान्त से लॉकडाउन के सारे नियमों को ताक पर रख कर धड़ल्ले से किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र के दोनों प्रान्तों की पुलिस की बरदहस्त पाकर बालू माफिया प्रति दिन 50 से 100 ट्रैक्टर लाल बालू का आयात रास्ता बदल बदल कर रहे है। सबसे ताज्जुब की बात तो यह है कि इनदिनों उप्र व बिहार की सीमाएं सील है। सीमा क्षेत्र के दोनों ओर स्थानीय पुलिस का बेरियर भी लगा है। फिर भी इतनी बड़ी तादात में प्रतिदिन ट्रैक्टर सीमा क्षेत्र को कैसे पार कर रहे है, यह आम लोगों में चर्चा का बिषय बना है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर