प्रधानों ने भरी हुंकार, छवि बिगाड़ने की कोशिश को नहीं करेंगे बर्दाश्त

प्रधानों ने भरी हुंकार, छवि बिगाड़ने की कोशिश को नहीं करेंगे बर्दाश्त



बलिया। पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन की मासिक बैठक कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहां की अधिकारियों द्वारा प्रधानों की छवि को बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी संगठन इसका जमकर विरोध करेगा। कहां की जांच के नाम पर अधिकारियों द्वारा लुगाई की जा रही है कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों से प्रधान द्वारा कराए गए कार्य कई गुना अच्छे होते हैं फिर भी जांच केवल प्रधानों की होती है और जांच भी ऐसे लोग करते हैं जो आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राशन कार्ड करीब 18 साल पहले बना था और अब नए राशन कार्ड के लिए आए दिन फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल राशन कार्ड वितरित कराए जाने कि अधिकारियों से मांग की है। बैठक में रंजीत मिश्रा, विमल पाठक, पिंटू मिश्रा, सतीश सिंह, कृपाशंकर तिवारी, राज नारायण उपाध्याय नफीस अख्तर रणविजय राय, रामदेव यादव, शमीम अंसारी, अजय चौबे, दीपक सिंह, कयामुद्दीन, रविंद्र राजभर ,गुड्डू राजभर आदि प्रधान गण मौजूद रहे ।संचालन जिला प्रवक्ता हरे राम राय ने किया।

रिपोर्ट मुशीर जैदी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर