Lockdown 3.0 : 9 मई के लिए बलिया DM का स्पेशल आदेश, जानें किस-किस पर रहेगा प्रतिबंध

Lockdown 3.0 : 9 मई के लिए बलिया DM का स्पेशल आदेश, जानें किस-किस पर रहेगा प्रतिबंध


बलिय। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा है कि 9 मई, यानि शनिवार को नगरपालिका परिषद बलिया और उसके आसपास के शहरी स्वरूप वाले क्षेत्रों में वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा वहां पहले चिन्हित की गई दूध, फल, सब्जी, किराना और दवा की दुकानों के अलावा बाकी सभी दुकानें भी बंद रहेंगी। 

दरअसल, 9 मई यानि शनिवार को गुजरात के राजकोट और जामनगर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन हजार श्रमिकों को लेकर दो स्पेशल ट्रेन बलिया आ रही है। इसमें आने वाले श्रमिकों व अन्य व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सूचीकरण करने के बाद उनके गृह जनपद तथा आवश्यकतानुसार क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी सेंटर में भेजा जाना है। 

यह भी पढ़ें : Lockdown 3.0 : बलिया में बदल गया दुकान खोलने का समय, मेडिकल स्टोर पर भी लागू

इसके लिए करीब 150 बसों की व्यवस्था की गई है। चूंकि, ट्रेन कोविड-19 प्रभावित विभिन्न रेट और ऑरेंज जोन से होकर आ रही है, ऐसी स्थिति में बलिया पहुंचने पर संक्रमण से बचाव तथा इन व्यक्तियों को ले जाने वाली बसों का आवागमन सुविधाजनक तरीके से हो सके, इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगरपालिका बलिया तथा इससे लगे हुए नगरीय स्वरूप वाले क्षेत्रों में पहले से चिन्हित दूध, फल, सब्जी, किराना स्टोर तथा दवा की दुकान की सिर्फ खुलेंगी। बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ इन क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर भी 9 मई को पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students