भृगु बाबा की कृपा : बलिया के क्वारंटाइन सेंटर से 136 लोग रवाना, ऐसे हुए विदा

भृगु बाबा की कृपा : बलिया के क्वारंटाइन सेंटर से 136 लोग रवाना, ऐसे हुए विदा


बलिया। जिला मुख्यालय के करीब क्वॉरेंटाइन सेंटर 136 लोगों को छोड़ा गया। इन सभी को इस निर्देश के साथ छोड़ा गया कि अपने घर जाकर भी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे। केंद्रीय विद्यालय में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने 75 व्यक्तियों को आगामी 15 दिन का राशन सामग्री देकर विदा किया। इसमें 55 सीतापुर के, 14 लखीमपुर खीरी, 5 जालौन और एक-एक मऊ व आज़मगढ़ के थे। डीएम ने सभी लोगों से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली तो सभी ने संतोषजनक बताया।

इस अवसर पर रोडवेज की तरफ से बसों की व्यवस्था की गई थी। एक बस में 25 से 30 के बीच सवारी बैठाकर भेजा गया, ताकि सब आराम से सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। इस मौके पर लाइन लगाकर सभी लोगों को जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी वितरित की। बस में बैठने से पहले उनको राहत सामग्री दी गई, ताकि घर जाने के बाद खाने-पीने में कोई दिक्कत ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग यहां से जाने के बाद भी घर पर कम से कम और 14 दिन अकेले में ही रहेंगे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली