बलिया : निगरानी समितियों को किया गया अलर्ट, ताकि...

बलिया : निगरानी समितियों को किया गया अलर्ट, ताकि...


बांसडीह, बलिया। बांसडीह नगर पंचायत स्थित पुलिस चौकी प्रांगण में बुधवार को उप जिला मजिस्ट्रेट दुष्यन्त मौर्य की अध्यक्षता में निगरानी समितियों, नगर के प्रबुद्ध एवं धर्म गुरुओं की  बैठक हुई। प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या, अलविदा की नमाज व कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बंधित विन्दुओं पर आयोजित बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को अलर्ट किया। 

निगरानी समिति एवं अन्य लोगों को आगाह किया गया कि जैसे ही कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उस पर नजर रखे। वह कब आया, उसका  स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है कि नहीं? इसके साथ ही 21 दिन क़वारन्टीन कराने का निश्चित प्रयास करें, तभी हमारा समाज सुरक्षित रह सकता है। इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अलविदा की नमाज घरों में ही पढ़ी जाएगी। लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा। इस दौरान उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी, प्रतुल ओझा, सभासद विजय गुप्ता, विजय कुमार गुल्लर, मनोज कुमार, मुजीबुर्रहमान, मैनुद्दीन, अमजद अली, एखलाख, परशुराम सिंह, शकील, नामी साहब समेत कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।


विजय गुप्त

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद