बलिया : आम के लिए दो बच्चों में मारपीट, एक को घोंपा चाकू

बलिया : आम के लिए दो बच्चों में मारपीट, एक को घोंपा चाकू


मनियर, बलिया। आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो बालकों में मारपीट हो गयी। इस दौरान एक बालक ने दूसरे को चाकू घोंप दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। मामला मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल गांव का है। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर दो बालक बगीचे में पत्थर मारकर आम तोड़ रहे थे। इसी बीच दोनों में बहस हो गई कि मैंने आम मारा है तो मैंने आम मारा है। आम लेने के विवाद में एक बालक ने दूसरे बालक को चाकू मार दिया। इससे 8 वर्षीय बालक अयान पुत्र विनायक घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बालक का इलाज मऊ में चल रहा है। बालक खतरे से बाहर है। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी से पूछे जाने पर उन्होंने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की।

वीरेन्द्र सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार