बलिया : पुलिस को देखते ही भागे ग्राहक, दो दुकानदार गिरफ्तार

बलिया : पुलिस को देखते ही भागे ग्राहक, दो दुकानदार गिरफ्तार


रेवती, बलिया। कोरोना संकट के बीच सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त हो गयी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह, एसआई गजेंद्र राय, परमानन्द त्रिपाठी, सूर्य कांत पाण्डेय, माया शंकर दूबे मय हमराह नगर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार चक्रमण करते हुए लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे है। 

सरकार के निर्देशों का उल्लंघन श्रीनगर के दो नाइयों को महंगा पड़ गया, जब रेवती पुलिस ने दुकान खोले दोनों नाईयों को उठाकर थाने ले आयी। एसआई सूर्य कान्त पाण्डेय मय हमराह रविवार को श्रीनगर में चक्रमण कर रहे थे, तभी उनकी नजर नाई की खुली दुकान पर पड़ी। वे तुरन्त दुकान पर पहुंच कर पूछताछ करने लगे।

पुलिस देखते ही हजामत बनवा रहे लोग भाग गये।पुलिस दोनों नाइयों जय प्रकाश ठाकुर पुत्र केदार ठाकुर तथा नीरज ठाकुर पुत्र धन जी ठाकुर निवासीगण उत्तर टोला श्रीनगर को उठाकर थाने लायी। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध धारा 188, 269,(3) महामारी अधिनियम तथा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।

पुष्पेन्द्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा