बलिया : गुरु पूर्णिमा पर SMC सचिव शिवानंद की अनूठी पहल

बलिया : गुरु पूर्णिमा पर SMC सचिव शिवानंद की अनूठी पहल


बलिया। Covid19 महामारी के बीच शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय उरदैना की एसएमसी टीम ने अनोखी पहल की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एसएमसी सचिव/प्रधानाध्यापक शिवानंद शाह ने सदस्यों एवं अभिभावकों को कोविड-19 से बचाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही सरकार द्वारा निर्देशित 'प्लांटेशन कार्यक्रम' के तहत स्कूल कैंपस में पौधरोपण कर अभिभावकों में पौधा भी भेंट किया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया।



प्रधानाध्यापक शिवानंद शाह ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवनदाता होते हैं। जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ से जीवनदायिनी ऑक्सीज़न मिलता है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं। पेड़ जीवन का आधार हैं। पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को न सिर्फ पौधा लगाना चाहिए, बल्कि उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। इस मौके पर प्रावि मझरियां के प्रधानाध्यापक राजीव राय भी मौजूद रहे। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी