BHU में जिन्दगी का जंग हार गया बलिया में तैनात सिपाही

BHU में जिन्दगी का जंग हार गया बलिया में तैनात सिपाही


रेवती, बलिया। सहतवार थाने पर तैनात आरक्षी दिनेश कुमार यादव की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान बीएचयू में हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।

बताया जा रहा है कि आरक्षी दिनेश कुमार यादव (48) पुत्र सीताराम यादव गोरखपुर जनपद के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के दुबरीपूरा गांव के निवासी थे। उनको लीवर में परेशानी थी। उनका इलाज एम्स हॉस्पिटल दिल्ली से चल रहा था। 24 अप्रैल को पेट में दर्द और शरीर मे अत्यधिक सूजन के कारण सीएचसी रेवती के चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गयी। एसएचओ लंका ने आरक्षी दिनेश की इलाज के दौरान मौत की सूचना सहतवार थाने को दी। 

पुष्पेन्द्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा