खेत में काम कर रहा था युवक, 'काल' बनकर पहुंचा वनसुअरा

खेत में काम कर रहा था युवक, 'काल' बनकर पहुंचा वनसुअरा


गाजीपुर। मरदह थाना अंतर्गत स्थित पंडिता गांव में बुधवार की सुबह खेत में काम कर रहे मंजीत यादव (18) पुत्र अवधेश यादव को वन सुअर ने हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए मऊ स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।


वनसुअरा ने सिवान में पंडिता गांव निवासी रामपत यादव (60), प्रिंस यादव (20) एवं नोनरा गांव निवासी सन्दीप पासी (16), खटाई पासी (20), गुलशन पासी (14) को भी जख्मी कर दिया है। सभी घायलों का उपचार मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया। सभी घायलों की हालत सामान्य है। आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने सिवान में आदमखोर सुअरे को घेर कर मार डाला। वनसुवरे के हमले में मृत मंजीत यादव के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली