बलिया : छापेमारी कर SDM ने पकड़ी 1226 बोरी गेंहू, दुकानदार पुलिस के हवाले ; मचा हड़कम्प

बलिया : छापेमारी कर SDM ने पकड़ी 1226 बोरी गेंहू, दुकानदार पुलिस के हवाले ; मचा हड़कम्प



सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ईसार पीथा पट्टी गांव में बनी मंडी समिति के दुकानदार द्वारा किसानों का गेहूं औने-पौने दाम पर लेकर सरकारी बोरी में भरने की सूचना पर एसडीएम संगम लाल यादव ने छापेमारी की।  विभागीय कर्मचारियों के साथ छापेमारी में एसडीएम ने 1226 बोरी गेहूं पकड़ कर दुकानदार से पूछताछ की।

एसडीएम ने पुलिस को बुलाकर गेहूं को जप्त करने का निर्देश दिया। वहीं, केंद्र प्रभारी राम प्रकाश वर्मा को पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार के विरुद्ध उप जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा लिखे जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी, पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। 


इस संबंध में उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव ने बताया कि ईसार पीठा पट्टी मंडी में दुकानदार द्वारा किसानों का गेहूं औने पौने दाम पर लेकर उसे अपने केंद्र के माध्यम से सरकारी रेट पर बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने पर छापामारी की गई। दुकानदार द्वारा मौके पर मौजूद 1226 बोरी गेहूं का कोई रिकार्ड नहीं दिखाया गया।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार