बलिया : ठेका पर 'कोटा', एक्शन में आये भाजपा विधायक ; फिर...

बलिया : ठेका पर 'कोटा', एक्शन में आये भाजपा विधायक ; फिर...


बैरिया, बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के मझौवां निवासी कोटेदार रामविलास राम द्वारा अपनी कोटे की दुकान को ठेकेदार द्वारा चलाये जाने और राशन वितरण में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने न सिर्फ गंभीरता से लिया, बल्कि जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही करने के साथ ही सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला राशन ग्रामीणों को हरसंभव सही मात्रा और समयानुसार दिलाने का निर्देश दिया। 

मझौवां के दर्जनों कार्डधारक अपना शिकायती पत्र लेकर बैरिया विधायक के पास पहुंचे। बताया कि सम्बंधित कोटेदार रामविलास राम की दुकान ठेके पर एक दबंग चलाता है, जो गरीबों से इ-पास मशीन पर अंगूठा तो लगवा लेता हैं किंतु गरीब लोगों को कम राशन देता है या वापस लौटा देता है। इस संकट की घड़ी में उक्त कोटेदार का आचरण शासन के मंशा के विपरीत है। निर्धारित सीमा से कम अनाज का वितरण व मुफ्त अनाज के लिए भी पैसे की वसूली की जा रही है।

यहीं नहीं इन गरीब परिवार वालों के रोजीरोटी पर डाका डालने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही जरूरी है। इस पर विधायक ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। विधायक ने कहा कि गरीबों का हक किसी ने छीनने का प्रयास किया तो उनकी खैर नहीं है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन' 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव