बच्चों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर पत्थराव

बच्चों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर पत्थराव



मनियर (बलिया)। क्षेत्र के दुर्गी पुर मौजे में रविवार को बच्चों के खेल में हुए विवाद में सुचना के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी के शीशे टूटे।पुलिस ने 9 नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मुकधमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर कारवाई में जुटी हुई है।



जानकारी के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के  दुर्गीपुर गांव के मैदान में छितौनी व मुड़ियारी के बीच क्रिकेट मैच का खेल बच्चें खेल रहे थे।इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों क्रिकेट टीम के बच्चो में विवाद हो गयी।इसकी सुचना किसी ने डायल 100 सहित मनियर थाने को सुचना दी।सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को अभी समझ ही रही थी कि बच्चों के विवाद में परिजन भी पहुंच गये।पहुंचे परिजन भी आपस में भीड़ गये।इसी बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को समझाने के साथ मामले को हल कराने के लिए थाने लाने की कोशिश की।तब तक गांव के लोगों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया।जिससे पुलिस की सरकारी वाहन के शीशे टूट गये।


चर्चा है कि कुछ पुलिस कर्मियों को चोंट भी चोटें आई है।पुलिस ने दोनों तरफ से 9 नामजद सहित 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ कर थाने लाकर कारवाई में जुटी।व गाव मे अन्य गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है
इस संवन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुवाष चन्द यादव ने बताया कि खेल में बच्चों के विवाद में पुलिस के कार्य में परिजनों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया।जिसमें नव नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश