गोली मारकर प्रधान पति की सरेराह हत्या, भाई गंभीर

गोली मारकर प्रधान पति की सरेराह हत्या, भाई गंभीर


लखनऊ। सुलतानपुर जिले के कुड़वार थानाक्षेत्र के महराजगंज इलाके में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में प्रधान पति का भाई गंभीर रूप से घायल है। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के दो ट्रैक्टर और कार को आग के हवाले कर दिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। तनाव को देखते हुए गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ग्राम प्रधान नफीसा बानो का देवर नूरुद्दीन बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शादीपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान किसी से विवाद हो गया, जिसमें उसकी पिटाई कर दी गई। जानकारी मिलने पर प्रधान पति मोइनुद्दीन भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान बालू निवासी मनियारपुर ने प्रधानपति पर गोली चला दी। हमले में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नूरुद्दीन भी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। एसपी शिवहरी मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली