बलिया : क्वारंटाइन सेंटर बने स्कूलों को सेनेटाइज कराने की मांग

बलिया : क्वारंटाइन सेंटर बने स्कूलों को सेनेटाइज कराने की मांग


बलिया। एक जुलाई से शिक्षकों के लिए स्कूल खुलने वाले है। लेकिन अब तक उन स्कूलों को भी सेनेटाइज कराने की दिशा में कोई हलचल नहीं है, जिसे क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इससे शिक्षक सहमें हुए है। शिक्षक अपनी इस व्यथा सोशल मीडिया के जरिये आपस में साझा भी कर रहे है। हालांकि कोई शिक्षक संगठन भी अब तक इस पर पहल नहीं किया है। 

बताया जा रहा है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने सभी बीएसए को को पत्र लिखकर आदेशित किया है कि सभी शिक्षकों को एक जुलाई 2020 से विद्यालयों में उपस्थित रखकर महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कराये जाए। शिक्षकों का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से प्रवासियों के लिए काफी संख्या में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। ऐसे में उन स्कूलों को सेनेटाइज कराना चाहिए। शिक्षकों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी