अनुदेशकों ने सुनाई नेता प्रतिपक्ष को अपनी पीड़ा

अनुदेशकों ने सुनाई नेता प्रतिपक्ष को अपनी पीड़ा


बलिया। सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहे अनुदेशक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इस दौरान अनुदेशकों ने मानदेय की समस्या से अवगत कराते हुए नेता प्रतिपक्ष को बताया कि अनुदेशकों को केंद्र से पास किया गया 17 हजार मानदेय प्रदेश सरकार की लापरवाही और हीलाहवाली के कारण  अभी तक नही दिया जा रहा है। इतना ही नही पहले से मिल रहे 8470 रुपये मानदेय को भी प्रदेश सरकार ने घटाकर 7 हजार रुपये देने का फरमान जारी किया है,  जबकि नियम है कि बढ़ा हुआ मानदेय कोई भी सरकार घटा नहीं सकती। इस संदर्भ में हाईकोर्ट में याचिका भी डाली गई थी, जिसका परिणाम अनुदेशक के पक्ष में आया। न्यायालय ने भी हाईकोर्ट का आदेश जल्द लागू करने के निर्देश दिए है। कोर्ट का आदेश है कि सत्र 2017 से बकाया मानदेय मे 9 प्रतिशत ब्याज जोड़ कर दो महीनो के अन्दर अनुदेशको को दिया जाये।  इसको लेकर अनुदेशकों ने नेता प्रतिपक्ष को पत्रक सौंपकर काररवाई की मांग की। अनुदेशकों की मांग पर श्री चौधरी ने इस मुद्दे को सदन में उठाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार को र्कोट के आदेश का पालन करना चाहिए। इस मौके पर संजीव तिवारी, ज्योति जीवन, अनुराग सिंह, दीपक कुमार, ज्ञानेंद्र पाठक, विक्रांत सिंह, विकी सिंह, अनुज कुमार, पंकज यादव, देवेश पांडेय, रोहित रंजन, राजेश सिंह, हृदया यादव सहित आदि अनुदेशक मौजूद रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट