बलिया : घर पहुंचकर भी 'घर' नहीं पहुंच सका युवा प्रवासी, क्योंकि देहरी पर खड़ी थी मौत

बलिया : घर पहुंचकर भी 'घर' नहीं पहुंच सका युवा प्रवासी, क्योंकि देहरी पर खड़ी थी मौत


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में शनिवार की रात करंट की जद में आने से प्रवासी मजदूर की मौत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोतिरा गांव निवासी मोहरील राजभर (20) पुत्र निठाली राजभर के दो पुत्र थे। सबसे बड़े पुत्र मोहरील राजभर केरल प्रदेश में रहकर नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लाकडाउन की वजह से परेशान मोहरील केरल में किसी तरह शनिवार को अपने गांव मोतिरा पहुंचा। परिजन तथा गांव के लोगों ने उससे गांव के बाहर रुकने को कहा। 

मोहरील गांव से सटे गांव चनाडीह में एक ट्यूबेल पर पहुंचकर नहाया धोया और अपना कपड़ा बगल के खेत के लोहे के तार पर सूखने के लिए टांग दिया। मोहरील अपना कपड़ा उतारने पहुंचा तो लोहे के तार में करंट दौड़ रहा था, जिसकी जद में आने से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।।मोहरील की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा