बलिया : अब तक नहीं भरा गड्ढा, बढ़ी कई गांवों की धड़कन ; क्योंकि...

बलिया : अब तक नहीं भरा गड्ढा, बढ़ी कई गांवों की धड़कन ; क्योंकि...


बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत उदई छपरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को मुख्यमार्ग से जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग आज चार साल बाद भी ठीक नहीं हुआ है। इससे  ग्रामीणों को आये दिन किसी न किसी समस्या से दो-चार होना पड़ता है।

बताते चले कि सन 2016 में आई विनाशकारी बाढ़ ने रिंग बांध को तोड़ते हुए गोपालपुर, दुबेछपरा व उदई छपरा में तांडवी हाहाकार मचाया था। वही दुबेछपरा हनुमान मंदिर से उदईछपरा जाने वाले सम्पर्क मार्ग का बांध भी लगभग बीस से पच्चीस फुट चौड़ाई में नष्ट कर दिया था। इससे यहां गहरी खाईनुमा गड्ढा हो गया है। इस मार्ग को क्षतिग्रस्त हुए चार साल से भी अधिक समय हो गया है, परन्तु किसी ने इस मार्ग को मरम्मत कराने की कोशिश नहीं किया। 

विदित हो कि उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों की माने तो कई बार  शिकायती पत्र देने के बाद भी विभागीय तवज्जो नहीं दी गई। विडम्बना यह है कि सैकड़ो की आबादी वाले इस गांव के किसी ग्रामीण की तबियत भी खराब हो जाये तो गांव में एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच सकती। हल्की-फुल्की बारिश में तो इन ग्रामीणो का मुख्यमार्ग से सम्पर्क लगभग कट ही जाता है। समय रहते यदि इस गड्ढे का भराव या मरम्मत नहीं किया जाएगा तो आगामी बाढ़ में कई गांव बाढ़ की जद में आ सकते है। महज इसी गड्ढे से प्रसाद छपरा, आलम राय का टोला, मठिया, मुरली छपरा सहित पांडेयपुर तक बाढ़ अपना कहर अवश्य बरपाएगी। बाढ़ से जनजीवन के साथ खरीफ के फसलों पर भी संकट आना स्वभाविक है।


रवीन्द्र तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल