बलिया : बंधु की ऐसी मौत से परिवार में मातम

बलिया : बंधु की ऐसी मौत से परिवार में मातम


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव में शनिवार की रात किसी विषैले जंतु के काटने से एक बालिका की मौत हो गई। परिजनों ने प्रधान की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महलीपुर निवासी कुमारी बंधु राजभर (9 वर्ष) पुत्री योगेंद्र राजभर शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर में सोई थी। रविवार की सुबह 4 बजे भोर में परिजन जगाने गए तो गले में खरास, उल्टी, मिचलाने आदि की शिकायत परिजनों से की। परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने बांसडीह रोड स्थित अमवा के सती माई का स्थान पर ले गए। वहां भी कोई फायदा न मिलने पर परिजन उसके शव को घर लेकर आ गये। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक