PCS OFFICER मणि मंजरी राय को श्रद्धांजलि दे भाकपा माले ने उठाई यह मांग

PCS OFFICER मणि मंजरी राय को श्रद्धांजलि दे भाकपा माले ने उठाई यह मांग


मनियर, बलिया। भाकपा माले ने शहीद भगत सिंह पुस्तकालय चांदूपाकड़ में ईमानदार PCS OFFICER मणि मंजरी राय की आत्मा की शांति के प्रार्थना किया। भाकपा माले के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में ईमानदार अधिकारी सुरक्षित नहीं है। नगर पंचायत मनियर के चुनाव हुए 3 साल हो गए। यहां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर शुरू से ही भ्रष्टाचार की जांच हुई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं हुई होती। इस शासनकाल में कहीं पुलिस मारे जा रहे हैं तो कहीं सत्ता के दबाव में ईमानदार अधिकारी अपना कार्य ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। अपराधियों एवं सत्ता के साथ गठजोड़ चल रहा है। 

भाकपा माले के नेताओं ने निर्माणाधीन गौशाला, परशुराम कुंड, कूड़ेदान की गाड़ी, पौधारोपण, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था जैसे कार्यों की जांच कराने की मांग की। नेताओं ने मणि मंजरी राय के परिजनों को पच्चास लाख की आर्थिक मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की भी मांग की। बैठक में भाकपा माले के सेंट्रल कमेटी के सदस्य कामरेड श्रीराम चौधरी, जिला सचिव लाल साहब, वशिष्ठ राजभर, मुन्नी सिंह, भागवत बिंद, नियाज अहमद, नागेंद्र कुमार, कुंदन, राधेश्याम, फैयाज सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट