बलिया : साहब, सिपाही और थानाध्यक्ष ने मुझे बेरहमी से पीटा

बलिया : साहब, सिपाही और थानाध्यक्ष ने मुझे बेरहमी से पीटा


बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता निवासी संतोष चौहान ने गुरुवार को पत्रक सौंपकर एसएचओ पर मार-पीटने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बुधवार को मेरे द्वारा आवासीय पट्टा की जमीन पर मकान बनाने का कार्य किया जा रहा था, उसी दौरान थाने के दो सिपाही मुझे उठा ले गये। जहां बिना किसी वजह के दो सिपाहियों व थानाध्यक्ष ने मिलकर मुझे बेरहमी से मारा पीटा। इसका निशान मेरे बदन पर जगह-जगह देखा जा सकता है। बताया कि इस दौरान थानाध्यक्ष मुझे बार-बार झूठे मुकदमें में फंसा कर जिदगी बर्बाद करने की धमकी भी देते रहे। शिकायतकर्ता ने शरीर के विभिन्न हिस्सों में उभर आये निशान को दिखाते हुए एसपी से उन दोनाें पुलिस कर्मियों समेत थानाध्यक्ष पर उचित कार्रवाई की मांग की।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली