सपा ने जारी की गाइड लाइन, कार्यकर्ता ऐसे मनाएं चंद्रशेखर जयंती

सपा ने जारी की गाइड लाइन, कार्यकर्ता ऐसे मनाएं चंद्रशेखर जयंती


बलिया। समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री बलिया की माटी के लाल स्व. चंद्रशेखर जी की जयन्ती मनाने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घरो पर ही रह कर लॉकडाउन का पालन करते हुए स्व. चंद्रशेखर जी को याद करेंगे। 

पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने जनपद के समाजवादी साथियों से अपील किया है कि 17 अप्रैल को आप सभी पार्टी द्वारा निर्गत निर्देश के अनुसार ही जयंती मनाएं। इसी क्रम में स्व. चंद्रशेखर जी को अपना गुरु मानने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व चन्द्रशेखर के अनुयाइयों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि उनकी जयन्ती के अवसर पर वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए सभी साथी एक दिन का उपवास रखेंगे। 

उस दिन शाम को धीरे से (सोशल मीडिया या अन्य प्रचार माध्यम से दूर रह कर) अपने पड़ोस के किसी गरीब व असहाय को भोजन कराएंगे। चंद्रशेखर जी के जन्मदिन पर यह भी शपथ लें कि हम आज से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें तथा स्वदेशी अपनाएंगे। जिससे देश मजबूत होगा। क्योंकि स्व.चंद्रशेखर जी आजीवन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विरोध करते रहे। इसलिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके ही दी जा सकती है। उक्त जानकारी पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय 'कान्हजी' ने प्रेस को जारी  बयान के माध्यम से दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी