बलिया में एक और गोली कांड : युवक रेफर, जांच में जुटी पुलिस
On



बलिया। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसाटार गांव में शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद में न सिर्फ ईंट-पत्थर चले, बल्कि आगजनी के बीच बंदूक भी गरजीं। इसमें एक पक्ष के महमूरगंज (वाराणसी) निवासी धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय (35) को गोली लगी है। वहीं दूसरे पक्ष से मो. जान (37) व इरफान (30) भी घायल है। सीएचसी सीयर के चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र पाण्डेय को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे उभांव इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त खोखे व 1 जिन्दा गोली भी बरामद किया है।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 12:52:19
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...



Comments