बलिया : BRC सोहांव को मंत्री का दिया सोलर पैनल खोल ले गए चोर

बलिया : BRC सोहांव को मंत्री का दिया सोलर पैनल खोल ले गए चोर


बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) की छत पर लगा सोलर पैनल चोर खोल ले गए हैं। मंगलवार को सोलर पैनल के चोरी के संबंध में खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील पटेल ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

फेफना विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने शिक्षा क्षेत्र सोहांव के बीआरसी के लिए तीन वर्ष पूर्व सोलर पैनल दिया था। इससे बिजली न रहने पर भी कामकाज में बाधा नहीं आती थी। इसी परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय भी संचालित होता है। जिससे रात्रि में पूरा परिसर जगमगाता रहता है। 

मंगलवार सुबह खंड शिक्षा अधिकारी सुनील पटेल व बीआरसी के अन्य कर्मचारी पहुंचे। कुछ देर बाद बिजली चली गई। इन्वर्टर भी नहीं चल सका। इससे बीआरसी के कर्मचारी परेशान हो गए। तभी किसी ने देखा कि छत पर लगे चार सोलर पैनलों में से एक गायब है। यह देख सभी लोग सन्न रह गए। सुनील पटेल ने भी छत पर जाकर देखा। उन्होंने कहा कि रात्रि में किसी वक्त चोर एक सोलर पैनल खोल ले गए होंगे। उन्होंने इस सम्बंध में लिखित सूचना नरहीं पुलिस को दे दी है। उधर, बीआरसी पर चोरी की सूचना से शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक भी सकते में आ गए। शिक्षकों ने चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद