बलिया : समाजसेवी ने पेश की मदद की नई मिशाल

बलिया : समाजसेवी ने पेश की मदद की नई मिशाल


बैरिया, बलिया। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन से उत्पन्न विकट परिस्थिति में उदार मन से धर्म के अनुकूल जनता की सेवा देखनी हो तो चले आइयें सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की धरती कोड़रहा। यहां समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने सेवा का एक अलग ही मानक समाज में प्रस्तुत किया है, जिसका हर कोई कायल है।

नर सेवा नारायण सेवा को आधार बना विकलांग, बेसहरा, विधवा और लॉक डाउन से प्रभावित लोगों के लिए समाजसेवी ने मदद का पिटारा खोल दिया है। जरूरतमंदों के लिए समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने 150 पैकेट राहत सामग्री वितरित किया। पैकेट में आटा 10 किलो, चावल 10 किलो, सरसो तेल 1 लीटर, मसाला, साबुन, आलू 5 किलो, सोयाबीन 1 किलो, 1 किलो अरहर का दाल, 1 किलो नमक व एक माचिस है।

एक पैकेट पर एक हजार रुपया खर्च है। गांव मे फेसमास्क भी लोगो को उपलब्ध कराया गया है। इतना शानदार पैकेट अभी तक किसी ने लाक डाउन के दौरान वितरित नहीं किया है। समाज सेवी ने बताया कि  अन्य ग्राम पंचायतो में भी जरूरतमन्दो को पैकेट वितरित होगा। श्री सिंह ने कहा कि पद आता जाता रहता है। जनता की सेवा में अपना सौभाग्य समझता हूं। अगर कोई गरीब बिमारी से जूझ रहे है तो उसके लिए दवा की दुकान पर दवा निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रबन्ध कर दिया हूं। मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है सिर्फ जनता का विकास परक सेवा, जो अनवरत जारी रहेगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल