बलिया : अर्द्ध विक्षिप्त को बचाने में बाइक से टकराई कार, पहुंची पुलिस

बलिया : अर्द्ध विक्षिप्त को बचाने में बाइक से टकराई कार, पहुंची पुलिस


सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बाजार मोड़ के समीप बुधवार को अर्द्ध विक्षिप्त युवक को बचाने में स्विफ्ट डिजायर कार बाइक से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया,  जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने कार को कब्जे में ले लिया।  

कस्बा के बाजार मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर बेल्थरा की तरफ से स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 60 एपी 3531 आ रही थी। इसी दौरान वहां विगत कई दिनों से रह रहा एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक सड़क पर आ गया। उसे देख कार चालक ने ब्रेक लगाया, तभी कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे हीरो होंडा ग्लैमर यूपी 60 एपी 0536 से टकरा गई। बाइक पर सवार अनूप गौड़ (20)  निवासी गंगकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली