बलिया : मिट्टी खनन करते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर

बलिया : मिट्टी खनन करते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर


नरही, बलिया। वैश्विक महामारी में कोरोना की बदौलत जहां पूरा भारत लाॅक डाउन से गुजर रहा है, वहीं जनपद के खनन माफियाओं ने क्षेत्रीय प्रशासनिक कृपा व स्वयंभू आदेश से खुद को लाॅक डाउन से बाहर रखा है। घटना नरहीं थाना क्षेत्र की है, जहां ग्रामसभा नरहीं में बुधवार की सुबह खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक नितेश तिवारी (निवासी-चिबड़ागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत मर्चीखुर्द गांव) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घायल चालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
            
मंगई नदी के समीप बाबू राय बाबा मंदिर से कुछ ही दूरी पर चल रहे खनन में मिट्टी लदी ट्राली व ट्रैक्टर पलटने पर जहां खनन गिरोह वालों का पूरा ध्यान अपने वाहन को घटना स्थल से लेकर फरार होने पर केन्द्रित था, वहीं ग्रामीणों के सहयोग से चालक को निकालकर सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चालक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। 

आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि पूरे घटना क्रम में महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना नरहीं से किसी ने भी इस पूरे घटनाक्रम की सुधि तक नहीं ली। घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों का आरोप था कि थाने की मिलीभगत से यहां नियमित खनन चल रहा है। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या बगैर सम्बंधित विभाग के सहयोग के नरहीं थाने के नाक के नीचे खनन कार्य सम्भव है ? और जब पूरा देश महामारी से बचाव के लिए प्रधानमन्त्री के आह्वान पर लाॅकडाउन का पालन कर रहा है तो क्या ऐसी परिस्थिति में खनन कैसे हो रहा था ?

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क