बलिया : मंत्री की चेतावनी, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया : मंत्री की चेतावनी, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई


बलिया। कटहल नाले के चल रहे सिल्ट सफाई कार्य में अनियमितता की शिकायत पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सोमवार की शाम को कटहल नाले का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने सफाई से जुड़ी प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से दो टूक कहा कि सरकारी पैसे का पूरा सदुपयोग किया जाए, ना कि दुरुपयोग। चेताया कि अगर आगे से कोई शिकायत मिली और वह सही निकली तो जिम्मेदार बचेंगे नहीं। बता दें कि फुलवरिया से विजयीपुर तक इस नाले का सफाई हो रहा है।

चेतावनी दिया कि अगर कोई भी शिकायत मिली और वह सही निकली तो सीधे शासन स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस अवसर पर आसपास के जुटे लोगों से भी मंत्री ने कहा कि अगर सफाई कार्य ठीक से नहीं होता है तो इसकी सूचना मुझे जरूर दें। हर हाल में कोई भी कार्य गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराना हम सबका संकल्प होना चाहिए। इस मौके पर सिंचाई एक्सईएन सीवी पटेल, ईओ नगरपालिका दिनेश विश्वकर्मा व अन्य आम लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद