राज्य आपदा मोचक निधि से बलिया को मिला दो करोड़ और...

राज्य आपदा मोचक निधि से बलिया को मिला दो करोड़ और...


बलिया। कोविड-19 की महामारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य आपदा मोचक निधि से दो करोड़ रुपए का आवंटन जिले को प्राप्त हुआ है। इससे जिले में संचालित हो रहे अस्थाई आश्रय स्थल, आम रसोईया घरों, अन्य स्थानों पर भी पात्र व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार भोजन सामग्री, फूड पैकेट, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा आदि उपलब्ध कराया जाएगा। 

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसमें से 50-50 हजार धनराशि सभी विकासखंड को आवंटित किया है। उन्होंने साफ कहा है कि यह धनराशि जिस मद में स्वीकृत की गई है उसी मद में उपयोग हो। अन्य किसी भी विभागीय कार्रवाई के लिए इसका उपयोग नहीं होना चाहिए। कहा है कि बेघर व्यक्ति, प्रवासी श्रमिक, लॉक डाउन कारण फंसे हुए व्यक्ति व राहत कैंप तथा अन्य स्थानों पर शरण हुए लोगों को भोजन कराने आदि में खर्च किया जाएगा। ऐसे जरूरतमंदों को दो टाइम का भोजन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि जिस व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है उसका नाम पता मोबाइल नंबर आगमन तिथि, जाने की तिथि का विवरण के साथ बिल बाउचर के भुगतान के लिए प्रस्तुत करेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार