बलिया : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिए दो हजार पानी बोतल व बिस्किट पैकेट

बलिया : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिए दो हजार पानी बोतल व बिस्किट पैकेट


बलिया। कोरोना महामारी की जंग में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लगातार जारी है। बलिया चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर आ रहे जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क पानी की बोतल तथा बिस्किट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग किया है। संस्था के सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एसपी शाही से मिलकर दो हजार पीस एक लीटर की पानी की बोतल तथा 1500 पीस बिस्किट के पैकेट दिए। 

सहयोग प्राप्त करने के बाद डीएम श्री शाही ने सबका आभार जताते हुए कहा, उन्हें आशा है कि बलिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जनपद में नए उद्यमियों को उद्योग धंधे लगाने के लिये प्रोत्साहित करेगी। लोकल को वोकल ब्रांड बनाएगी। उन्होंने जनपद में बिस्किट बनाने की इंडस्ट्री लगाने का सुझाव भी दिया। सीए बलजीत सिंह ने आश्वस्त किया कि आपदा की घड़ी में जब भी जरूरत पड़ी चेंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री सहयोग में हमेशा अगली कतार में खड़ी रहेगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश यादव, उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक, बलिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बलजीत सिंह (सीए), अमित अग्रवाल, अरुण सिंह गामा, संजीव श्रीवास्तव, डॉ राघवेन्द्र बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या