बलिया : गौतम सिंह ने दिया मानवता का परिचय, घर पहुंची शिक्षक की मौसी

बलिया : गौतम सिंह ने दिया मानवता का परिचय, घर पहुंची शिक्षक की मौसी


बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी (बांध पर) निवासी केशव यादव व जनार्दन यादव की मां तथा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बांसडीह के अध्यक्ष शर्मा नाथ यादव की मौसी फुलवा देवी (72 वर्ष) मिल गयी है। वह 9 अप्रैल की शाम से लापता थी। उनकी तलाश में परिजन न सिर्फ भटक रहे थे, बल्कि सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे थे। अंततः रविवार की शाम परिवार को त्रिकालपुर से खुशी भरा फोन आया।

यह भी पढ़े : बलिया : वृद्धा लापता, कहीं दिखें तो इन नम्बरों पर दें जानकारी

शिक्षक शर्मा नाथ यादव ने बताया कि रविवार को उनकी मौसी सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर निवासी गौतम सिंह के घर पहुंच गयी थी। वे लोग मानवता का परिचय देते हुए उन्हें भोजन कराया। फिर डायल 112 पर फोन कर जानकारी दिये। इस बीच, उन लोगों के हाथ WhatsApp और Facebook पर उक्त के बावत शिक्षक के भतीजा रणजीत द्वारा वायरल संदेश में मोबाइल नम्बर हाथ लग गया। उस पर फोन आया, फिर शिक्षक की मौसी घर पहुंची। शिक्षक शर्मा नाथ यादव ने इस कार्य में परोक्ष तथा अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

भोला प्रसाद, बलिया






Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें