बलिया : हजारों टन 'लाल सोना' पर चला पुलिस का बुल्डोजर, मचा हड़कम्प

बलिया : हजारों टन 'लाल सोना' पर चला पुलिस का बुल्डोजर, मचा हड़कम्प


बैरिया, बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी ने शनिवार की शाम जय प्रकाश नगर में डम्प हजारों टन लाल बालू को नष्ट करा दिया है। यह बालू बिहार के कोइलवर से अवैध रुप से गंगा नदी के माध्यम से लाकर कालाबाजारी के लिए रखा गया था। यह कार्य एसडीएम बैरिया व सीओ बैरिया की देख रेख में हुआ। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।



एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि रोजाना बिहार के कोइलवर से लाल बालू अवैध तरीके से गंगा नदी के रास्ते बगैर राजस्व दिये उप्र में आने की सूचना मिल रही थी। बताया कि जेसीबी लगा कर हजारों टन बालू नष्ट करा दिया गया है।कोतवाल ने चेतावनी दी है कि अवैध तरीके से यह धंधा कत्तई नहीं होने दिया जायेगा। बगैर राजस्व दिये यदि कोई कारोबार करते पकड़ा गया तो उसकी जगह जेल होगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक