बलिया : लॉक डाउन ने बढ़ाई दूरी, जीवनसाथी के अंतिम दर्शन करने को...

बलिया : लॉक डाउन ने बढ़ाई दूरी, जीवनसाथी के अंतिम दर्शन करने को...


बांसडीह, बलिया। इसे  विडंबना कहें या कुछ और... इस वैश्विक महामारी में समझ पाना मुश्किल है, क्योंकि इसने अपनों के बीच भी काफी दूरियां बढ़ा दी है। लॉक डाउन की वजह से जो जहां है, वही फंसा है। ऐसे में अंतिम संस्कार को कौन कहें, अपनों के अंतिम दर्शन भी नहीं हो पा रहे। ऐसा ही एक मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव के बालापुर का सामने आया है।

गांव निवासी लाल मोहर आसाम के डिब्रूगढ़ में एक फर्टीलाजर कम्पनी में काम करते थे, जहां उनका निधन शुक्रवार को हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रोते-रोते हाल था, क्योंकि घटना के दिन ही उसकी बात पति से हुई थी। इधर, लॉकडाउन के चलते  उसका शव बलिया नहीं जा सका। फिर लालमोहर के साथियों ने पत्नी की अनुमति पर उसका अंतिम संस्कार डिब्रूगढ़ में ही कर दिया। पत्नी अपने पति व तीन नाबालिग बच्चे अपने पिता का अंतिम दर्शन भी नही कर पायें।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली