बेजुबानों की आवाज सुन लिया बलिया का यह शख्स, देखें इनका प्रेम

बेजुबानों की आवाज सुन लिया बलिया का यह शख्स, देखें इनका प्रेम


बलिया। कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में लाकडाउन है। इस वैश्विक महामारी की वजह से गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूरों की तो समस्याएं बढ़ी ही है, बेजुबान और परेशान है। कुछ लोग बेजुबानों की आवाज भी सुन रहे है, लेकिन कुछ तो बेजुबानों की रक्षा का संकल्प ही ले लिए है। इस कड़ी में टीएन मिश्रा का नाम सामने आया है। टीएन मिश्रा विवेकानंद पीजी कालेज सेमरी के प्रबंधक है।

इंसान तो इंसान जानवरों को भी सुनने वाला यह शख्स बिल्थरा रोड निवासी है। Lockdown में डॉ. मिश्रा लगातार उन लोगों की मदद कर रहे है, जिनका कोई नहीं है। लोगों की सेवा के साथ-साथ ये जानवरों की भी मदद कर रहे हैं। इनके द्वारा बंदरों को गुड़, चना और लाइ खिलाने का काम निरंतर चल रहा है। बेजुबानों से इनके जुड़ाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेल्थरा रोड बलिया के सोनाडीह गांव स्थित माता भागेश्वरी मंदिर पर सैकड़ों बंदर इनका इंतजार करते है। ये जैसे ही भोजन सामग्री लेकर पहुंचते है, बंदर इनके पास पहुंच जाते है और डॉ. मिश्रा उन्हें चना-गुड़ तथा लाई खिलाते है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक