बलिया : सोशल डिस्टेंसिंग का सुझाव देना पड़ा महंगा, पांच घायल

बलिया : सोशल डिस्टेंसिंग का सुझाव देना पड़ा महंगा, पांच घायल



मनियर, बलिया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह देना, एक युवक एवं उसके परिजनों को महंगा पड़ गया।बाहर से आए युवकों एवं उनके परिजनों ने क्वॉरेंटाइन रहने के सुझाव देने वाले युवक एवं उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। इससे एक ही परिवार की एक किशोरी समेत 5 लोग घायल हो गए। हालांकि तहरीर में पुरानी रंजिश के तहत हमला करने की बात कही गयी है। 

पीड़ितों का आरोप है कि मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 मनियर में युवक ओम प्रकाश गोंड़ दुकान से सामान खरीद कर सोमवार की शाम को आ रहा था। पुलिया के पास दो युवक बैठे हुए थे। इसी बीच युवक ने उन युवकों से कहा कि तुम लोग बाहर से आए हो और इधर-उधर घूम रहे हो। इस पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए तथा उससे मारपीट करने लगे। तब तक उन दोनों युवकों के घर के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए और उस युवक सहित उसके घर के लोगों की भी पिटाई कर दी। एक पक्ष से ओम प्रकाश गोंड़ (18) पुत्र स्वामीनाथ गोंड़, स्वामीनाथ गोंड़ (62) पुत्र मिश्री गोंड़, राम आशीष (55) पुत्र जयश्री गोंड़, पूनम (17) पुत्री राम अशीष गोंड़, छोटू (16) पुत्र राम आशीष गोंड़ घायल हो गए। घायल स्वामीनाथ ने डायल 112 कर बुलाया।पुलिस अपनी देखरेख में एंबुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए मनियर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से इलाज कराकर लौटे घायल स्वामीनाथ ने मनियर थाने में तहरीर दी गई है।


वीरेन्द्र सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार