सनबीम बलिया से जुड़कर लॉकडाउन का लाभ उठाएं बच्चे, सबके लिए खुला द्वार

सनबीम बलिया से जुड़कर लॉकडाउन का लाभ उठाएं बच्चे, सबके लिए खुला द्वार


बलिया। सनबीम स्कूल बलिया ने जनपद के उन समस्त विद्यार्थियों के लिए अनूठी एवं साहसिक पहल की है, जो इस लॉक डाउन में घर बैठे बेहतर शिक्षा प्राप्त करने को इच्छुक है। छात्र किसी भी विद्यालय का हो, वह सनबीम स्कूल बलिया के अध्यापको द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन क्लास के माध्यम से कक्षा में सम्मिलित हो सकता है।

सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डा. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी का संकट हमारे देश पर भी है, लिहाजा पूरा देश लाकडाउन है। ऐसे संकट में स्कूल की कक्षाएं कब संचालित हो पायेगी ? यह अनिश्चित है। ऐसी स्थिति में सबसे उचित है कि अपने घर पर रहकर अपना जरूरी कार्य करते हुए अपने साथ-साथ अपने देश को सुरक्षित रखना।

इस बात को ध्यान में रहते हुए सनबीम स्कूल बलिया अपने विद्यालय के बच्चों के लिए नर्सरी से इंटर तक ऑनलाइन माध्यम से पठन पाठन का कार्य को संचालित कर रहा है। लेकिन सामाजिक दायित्व एवं अपने देशसेवा भाव के निर्वहन के लिए सनबीम स्कूल बलिया परिवार ने निर्णय लिया है कि वह जनपद के किसी भी स्कूल के बच्चे, जो इस वर्तमान स्थिति में अपने पढाई को जारी रखना चाहते है उनके लिए भी ऑनलाइन कक्षा के साथ हम उपलब्ध है। 

इच्छुक विद्यार्थी हमारे सनबीम स्कूल,बलिया के फेसबुक अकाउंट पर हमारे विद्यालय के अध्यापको,जिसमे नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के अध्यापक है, के जूम एप्स के आईडी शेयर है,जिससे जुड़कर इच्छुक विद्यार्थी हमारे आनलाइन कक्षाओं में सहभाग कर सकते है अपने आगे की पढ़ाई को जारी रख सकते है। हमारा उद्देश्य इस संकट के समय मे भी अपने जनपद के सभी विद्यार्थियों को बाधा रहित शिक्षा प्रदान करना है। सनबीम स्कूल,बलिया के अध्यापक 26 मार्च से लगातार अपने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओ का संचालन कर रहे है,जिसमे अध्यापक एवम विद्यार्थी रुचिपूर्ण तरीके एवं पूर्ण मनोयोग से सहभाग कर रहे है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार