बलिया : Road Accident में पिता की मौत, पुत्र रेफर

बलिया : Road Accident में पिता की मौत, पुत्र रेफर


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव के सामने रसड़ा कासिमाबाद मार्ग पर मंगलवार की देर रात Road Accident में बाइक सवार पिता की मौत हो गयी, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

देवरिया जनपद के थाना भाटपार रानी भरौली गांव निवासी अनिल ओझा (45) पुत्र विलास ओझा अपने पुत्र सूर्य प्रकाश ओझा (20) पुत्र के साथ मंगलवार की देर रात अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। सरदारपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे अनिल ओझा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्र सूर्य प्रकाश ओझा गंभीर रूप से घायल हो गया। 


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट