बलिया : ग्रापए की कार्यकारिणी का विस्तार, शकील और दिग्विजय बने संरक्षक

बलिया : ग्रापए की कार्यकारिणी का विस्तार, शकील और दिग्विजय बने संरक्षक


रसड़ा, बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन रसड़ा तहसील इकाई की बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के आवास पर हुई। इसमें संगठन को गतिशील बनाने के लिये तहसील संगठन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। 

अध्यक्ष मतलूब अहमद के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार शकील अहमद अंसारी व दिग्विजय सिंह को संरक्षक, मनोज कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय शर्मा व ओमप्रकाश वर्मा को उपाध्यक्ष, आलोक कुमार पाण्डेय को महामंत्री, हरिन्द्र वर्मा को कोषाध्यक्ष, कृष्णा शर्मा को संगठन मंत्री, जितेंद्र उर्फ सिंटू को मंत्री चुना गया। 

इस अवसर पर संगठन को सक्रिय बनाने के लिए ट्विटर व ह्वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। अंत मे नगर के पत्रकार विनोद शर्मा के पिता जी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही उन्नाव के पत्रकार सुलभ मणि त्रिपाठी की हत्या की निंदा करते हुए सरकार से उनके परिजनों को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

बैठक में तहसील अध्यक्ष के साथ शकील अहमद अंसारी, शिवानन्द बागले, संजय शर्मा, कृष्णा शर्मा, गोपाल जी गुप्ता, हरिन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जितेंद्र उर्फ सिंटू, सीता राम शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता दिग्विजय सिंह व संचालन आलोक कुमार पाण्डेय ने किया।



शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students