बलिया : Video वायरल कर अस्पताल से भागा कोरोना मरीज, तलाश जारी

बलिया : Video वायरल कर अस्पताल से भागा कोरोना मरीज, तलाश जारी


बलिया। शनिवार को फेसबुक के माध्यम से वीडियो जारी कर L1 हॉस्पिटल बसंतपुर में भर्ती रेवती नगर पंचायत के वार्ड 14 निवासी एक कोरोना मरीज भाग गया है। इससे जिले में अफरा-तफरी मची है। 
गौरतलब हो कि उक्त मरीज ने अस्पताल की व्यवस्था के खिलाफ Video वायरल किया था। स्वास्थ्य संबंधी उसकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ बलिया ने उसे अच्छा उपचार के लिये आजमगढ़ मेडिकल कालेज भेजने का निर्णय कर एम्बुलेंस भेजा। इसकी सूचना मिलते ही यह मरीज दीवाल कूदकर किसी सहयोगी के साथ बाइक से फरार हो गया। यही नहीं, एक बार फिर वीडियो वायरल करके अपने कृत्य को सही ठहराया है। यह भी कहा है कि उक्त सेंटर पर परेशानी थी। मैं स्वस्थ हूँ। मुझे साजिश के तहत आजमगढ़ ले जाया जा रहा था। मैं अकेला ही हूं अकेला ही रहूंगा। 14 दिन बाद सभी के समक्ष पेश हो जाउंगा। जिला प्रशासन उसकी तलाश में जुटा है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट