छात्राओं संग अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक पर लगा पास्को एक्ट

छात्राओं संग अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक पर लगा पास्को एक्ट

बलिया। बैरिया शिक्षा क्षेत्र के चकिया प्राथमिक विद्यालय  की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले सहायक अध्यापक  के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने पास्को एक्ट  शहीद भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैरिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकिया नंबर दो पर  शिक्षक ने कक्षा चार व पांच में पढ़ने वाली छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के साथ अश्लील हरकत करता रहा ।घटना के विरोध में स्कूल पहुंच गांव के अभिभावकों ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच करने का आदेश खण्ड शिक्षा बैरिया अधिकारी हेमन्त मिश्र को दिये था।जांचोपरांत शिक्षक के दोषी पाए जाने पर आरोपी शिक्षक को तत्काल  निलंबित कर दिया गया है।वहीं मंगलवार को एक छात्रा के पिता मुहम्मद हुसैन की तहरीर पर बैरिया थाने में संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर धारा-354,354(क) लोक सेवा नियम के तहत धारा 9, 10, 11, 12 पाक्सो एक्ट, आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी शिक्षक तलाश कर रही है ।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal