NH 31 को बचाने वाली दो परियोजनाओं का शुभारम्भ कर BJP विधायक ने कही ये बाद

NH 31 को बचाने वाली दो परियोजनाओं का शुभारम्भ कर BJP विधायक ने कही ये बाद


बलिया। गंगा नदी के गंगापुर ढाला के समीप व सोनार टोला गंगापुर पर दो कटान रोधी परियोजनाओं का शुभारम्भ विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान विधायक ने ठेकेदारों से कहा कि अच्छा काम कराइएगा और कुछ यश कमाकर जाइएगा। 

बता दें कि गंगा नदी पिछले साल गंगापुर में फ्लड फाइटिंग के तहत कराए गए कार्यों को गंगा की उग्र लहरों ने अपने पेटे में समाहित कर लिया। साथ ही बहादुर बाबा के स्थान को भी अपने आगोश में ले लिया। उसके बाद  गंगा नदी ने सीधे बनिया टोला की ओर अपना रुख कर लिया। बनिया टोला व  सुनार टोला में हाय तौबा मच गया। संजोग अच्छा रहा कि मां गंगा ने अपनी लहर समेट ली।

हालांकि गंगापुर ढाला के समीप गंगा नदी ने पार्को पाइन विधि से बने प्लेटफॉर्म को अपने जद में लेने के साथ ही गंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया था। अब यहां एनएच 31 पर नदी का सीधा निशाना है। इन दोनों स्थानों पर करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपए के प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र, एसडीओ कमलेश कुमार, अवर अभियंता प्रशांत गुप्ता, जावेद अहमद, अयोध्या साहू हिन्द ठेकेदार अभय सिंह, परशुराम सिंह, सोलंकी सिंह, जय प्रकाश,  जेपी मिश्रा, प्रीति मिश्रा, रिंकू गुप्ता, जवाहर सोनी, पप्पू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। 

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली