तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत



सहतवार ( बलिया) । वृहस्पतिवार को शायं 3 बजे करीब सहतवार- रेवती मार्ग पर सती माँ के स्थान के पास छतिवन के पेड़ से मोटरसाईकिल टकराने से मोटरसाईकिल पर सवार दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। आप पास के लोग 108 नंबर की एम्बुलेन्स से दोनों घायलों को ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल भेज दिया। जहाँ देर रात्रि ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। सहतवार पुलिस मोटरसाईकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।







 बताया जा रहा है कि बाँसडीह कोतवाली निवासी शिवजी चौहान 26 वर्ष पुत्र सुरेश चौहान  अपनी बहन कंचन 19 वर्ष के साथ वृहस्पतिवार के शायं 3 बजे के करीब सहतवार रेवती मार्ग से रेवती के तरफ मोटरसाईकिल से कही जा रहा था। अभी सहतवार सती माँ के स्थान के पास पहुँचा ही था कि वहाँ स्थित एक छतिवन के पेड़ से मोटरसाईकिल असंतुलित होकर टकरा गयी। जिससे दोनों सं को गम्भीर चोटे आ गयी। आस पास के लोग 108 न की एम्बुलेन्स से दोनों को उठाकर ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल भेज दिया। जहाँ देर रात्रि ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली