बलिया : Road Accident में वन दरोगा की मौत

बलिया : Road Accident में वन दरोगा की मौत


सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के संडवापुर चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह बाइक  फिसलने से वन दरोगा मुख्य सड़क पर गिर गए। इसी दौरान उन पर ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें बेहतर मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सिकन्दरपुर चले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के मिश्चक गांव निवासी राकेश मिश्रा (43) वन दरोगा के पद पर सिकन्दरपुर में ही तैनात हैं। गुरुवार की सुबह वह गौरा मदनपुरा में वन विभाग की होने वाली जमीन की पैमाइश के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी संदवापुर चट्टी के समीप उनकी बाइक बारिश के कारण फिसल गई और सामने से आ रहा ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया।


रमेश जायसवाल  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल