मतगणना के चलते परिवर्तित हुआ वाहनों का मार्ग

मतगणना के चलते परिवर्तित हुआ वाहनों का मार्ग



बलिया। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए तेईस मई को होने वाले मतगणना कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर क्षेत्र/ मतगणना स्थल मण्डी समिति के आसपास के क्षेत्र के यातायात/ पार्किंग व्यवस्था को जाम से मुक्त रखने हेतु जनपद बलिया के यातायात का रुट परिवर्तित किया गया है। जिसके तहत बाँसडीह रोड की तरफ से शहर क्षेत्र में आने वाले वाहनों को शकंरपुर तिराहे से हनुमानगंज होकर  शहर क्षेत्र में आयेंगे व शहर क्षेत्र से बाँसडीह रोड की तरफ जाने वाले वाहन हनुमानगंज से होते हुए शंकरपुर तिराहे से बाँसडीह रोड की तरफ जायेंगे । इसके अलावा एन0सी0सी0 तिराहे से तिखमपुर मण्डी तक आवगमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

वाहनों की पार्किंग का विवरण


1-मीडिया कर्मियों प्रत्याशियों व एजेंटों के सभी वाहनों की पार्किंग पालिटेक्निक ग्राउन्ड में होगी तथा मतगणना कर्मियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग भी पालिटेक्निक ग्राउन्ड में होगी।
2-मतगणना कर्मियों के दो पहिया वाहनों की पार्किंग मण्डी समिति गेट के बायें तरफ होगी।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक