बलिया : 'गंगोत्री' के बच्चों ने कैनवॉस पर उकेरा कोरोना से जंग का चित्र

बलिया : 'गंगोत्री' के बच्चों ने कैनवॉस पर उकेरा कोरोना से जंग का चित्र


सिकन्दरपुर, बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में ऑनलाइन 'कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव' विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में गंगोत्री देवी विद्यालय सिकन्दरपुर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। विद्यालय के बाल चित्रकारों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव को लेकर एक से बढ़कर एक चित्र कैनवॉस पर उकेर कर अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई है।



विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव विषयक ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में वर्ग-1 में कक्षा 6, 7, 8 के छात्र-छात्राओं में आदर्श वर्मा, प्रिया भारद्वाज, डिंपल यादव, आराध्या गुप्ता ने प्रतिभाग किया है। वही, वर्ग-2 मे कक्षा 9, 10 के छात्र छात्राओं में स्नेहा वर्मा, आयुषी, अंकिता गुप्ता, शीला यादव, कृष्णा चौहान, अनन्या गुप्ता, अमित, आकांक्षा शर्मा, अन्नू यादव, सत्यम कुमार गुप्त ने प्रतिभाग किया है, जबकि वर्ग-3 मे कक्षा 11 और 12 के 11 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। इसमें अंजली यादव, श्रेया गुप्ता, अंकिता वर्मा, रिद्धि तिवारी, उजाला, प्रतिक्षा राय, सारिका यादव व आकांक्षा पाण्डेय शामिल है। प्रबंधक ने कहा कि देश को कोरोना के संक्रमण से बचाने में अपना पल पल सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों व इस अभियान से जुड़े लोगों पर आधारित प्रविष्टियां बाल चित्रकारों की ऊंची सोच बता रही है। 

रमेश जायसवाल


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव