बलिया : 21 दिन का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होते ही...

बलिया : 21 दिन का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होते ही...


बलिया। बाहर से आने वाले प्रवासियों को मनरेगा योजनान्तर्गत रोजगार दिलाने के लिए विकास विभाग प्रतिबद्ध है। संयुक्त मजिस्ट्रेट व मनरेगा उपायुक्त विपिन कुमार जैन ने इसके लिए तीन दिवसीय रोजगार गारण्टी दिवस के रूप में एक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 3 जून से 5 जून तक चलेगा। इसमें सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक लगकर प्रवासियों या मनरेगा के तहत कार्य के इच्छुक लोगों का जाॅबकार्ड बनाएंगे। जिनका जाॅबकार्ड पहले से होगा उनसे कम से कम 28 दिन की कार्य की डिमांड ली जाएगी, ताकि उनको सतत रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

मनरेगा उपायुक्त श्री जैन ने बताया कि 6 मई से ही देश के विभिन्न हिस्सों से रोजाना 5 से 6 हजार प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने पर हमारा पूरा फोकस है। बताया कि 21 दिन का क्वारांटाइन पीडियड भी इनका खत्म हो रहा है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग क्वारांटाइन पीरियड से बाहर आ रहे हैं। इन प्रवासियों को उनके ही गांव में रोजगार मिल सके, इसके लिए मनरेगा योजनान्तर्गत कार्य दिया जाना है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति खराब नहीं हो। उन्होंने बताया कि कार्य की डिमांड प्राप्त नहीं होने की दशा में कई लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा था। इस अभियान में कम से कम 28 दिन के कार्य की मांग ली जाएगी। 

सर्वे में लगे ग्राम स्तरीय कर्मी भी करेंगे जागरूक

बाहर से आए प्रवासियों के खाते में शासन की ओर से एक हजार रूपए भेजे जाने की कार्यवाही चल रही है। इसके लिए चल रहे सर्वे में लेखपाल, सचिव व रोजगार सेवकों को बैंक खाता संख्या व आईएफएससी कोड व अन्य डिटेल इकट्ठा करने के लिए लगाया गया है। इस कार्य के दौरान भी ये ग्राम स्तरीय कर्मी मनरेगा योजनान्तर्गत जाॅबकार्ड की उपलब्धता, कार्य की डिमांग आदि के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर