बलिया : नहीं रहे पं. जगदीश उपाध्याय, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया : नहीं रहे पं. जगदीश उपाध्याय, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि


बलिया। अच्छे गीतकार व कवि पं. जगदीश उपाध्याय अब हमारे बीच नहीं रहे। इसकी सूचना मिलते ही जनपद के साहित्यकारों, कवियों एवं रचनाकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। नरही गांव निवासी पंडित जी के निधन से मर्माहत शुभचिंतकों ने शनिवार को मिश्र नेवरी स्थित भारतीय सद्भावना मिशन के कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। 
साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि कुलीन ब्राह्मण परिवार में जन्में पं. जगदीश उपाध्याय अच्छे गीतकार एवं कवि थे। उनकी गीत और कविताओं में गंवई जीवन गंग के साथ उत्पीड़ित मानवता के प्रति सच्ची सहानुभूति दिखती थी। गत वर्ष वयोवृद्ध सम्मान से उन्हें नवाजा गया था। सरकारी नौकरी के बावजूद पंडित जी साहित्य के प्रति हमेशा समर्पित रहे। इस मौके पर प्रो. जयप्रकाश पांडेय, डॉ. करूणेश पांडेय, तेजनारायण राय, भैया लल्लू सिंह, श्रीनिवास यादव इत्यादि रहे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव