विश्वजीत ने बढ़ाया बलिया का मान, घर जाकर विद्यार्थी ने किया सम्मान

विश्वजीत ने बढ़ाया बलिया का मान, घर जाकर विद्यार्थी ने किया सम्मान


दुबहड़, बलिया। हाईस्कूल परीक्षा 2020 में बलिया जिले में टॉप 10 में सातवां स्थान एवं दुबहड़ ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले घोड़हरा निवासी छात्र विश्वजीत यादव पुत्र मुन्ना यादव को सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने सोमवार को उनके आवास पर सम्मानित किया। समाजसेवी ने अंगवस्त्रम् के साथ मेधावी छात्र को डिक्शनरी, नोटबुक एवं लेखनी आदि सामग्री प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

श्री विद्यार्थी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती, केवल स्वच्छ वातावरण में समय-समय पर उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करने की जरूरत है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा स्वतः पूर्णरूपेण विकसित होगी। इस कार्य के लिए रंगकर्मी पन्नालाल गुप्ता ने श्री विद्यार्थी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव, मुन्ना यादव, संजय पटेल, चिरंतन गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, लहसिया देवी, सुभाष माली, लक्ष्मण सैनी एवं शिवजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली